कोडरमा में कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल:यात्री बस को बचाने में हुआ हादसा, रास्ते में एक अन्य दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पहले से खड़ा था

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा में बुधवार सुबह एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, धनबाद से कोयला लेकर एक ट्रक सतगावां के रास्ते बिहार जा रहा था। खुट्टा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक ट्रक के सामने आ गई। चालक ने यात्री बस से सीधी टक्कर टालने के प्रयास में ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। यह भी बताया गया कि उसी स्थान पर मंगलवार रात एक अन्य दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पहले से खड़ा था। हादसे में ट्रक चालक नवीन कुमार और खलासी पंकज कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस स्थान को ‘ब्लैक स्पॉट’ बताते हुए चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि खुट्टा मार्ग पर यह विशेष स्थान अक्सर ट्रक और हाइवा दुर्घटनाओं का गवाह बनता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवागमन सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *