कोडरमा में खेत में पलटा ट्रैक्टर:युवक की मौत, एक अन्य घायल; खेत जोतने के दौरान हुआ हादसा

कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के गैड़ा गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। खेत में जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय दिगंबर यादव की मौत हो गई। इस हादसे में उसके साथ मौजूद हरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। खुद ही ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने निकल पड़ा घटना की जानकारी के अनुसार, दिगंबर यादव ने अपने खेत की जोताई के लिए गांव के एक ट्रैक्टर चालक को बुलाया था। चालक खाना खाने के लिए अपने घर चला गया। इसी बीच दिगंबर अपने पड़ोसी हरेंद्र यादव के साथ खुद ही ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने निकल पड़ा। हरेंद्र को रिम्स किया गया रेफर खेत में प्रवेश करते समय पगडंडी पर चढ़ते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दिगंबर की मौत हो गई। हरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है। दिगंबर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *