कोडरमा में चोरों का आतंक:एक दिन में दो घरों में सेंध, छत के रास्ते घुसकर की चोरी; पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांधी स्कूल रोड और बजरंग नगर में स्थित मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। गांधी स्कूल रोड स्थित मकान के मालिक अरुण मोदी ने अपना घर गैस पाइपलाइन कंपनी के कर्मचारियों को किराए पर दिया है। घटना उस समय हुई, जब किराएदार सुबह 10 बजे काम पर गए थे। शाम 5 बजे जब वे वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक की बहन मनोरमा देवी को सूचना दी गई। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। मकान मालिक का बंद कमरा खुला मिला और सारा सामान बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। फिलहाल मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी हुई वस्तुओं और नुकसान का सटीक आकलन हो पाएगा। सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में क्षेत्र में यह छठी चोरी की वारदात है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बजरंग नगर में भी हुई चोरी
इधर, दूसरी चोरी की घटना तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर का है। घर के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मां बजरंग नगर के वास स्थित पानी टंकी के पास एक क्वार्टर में रहती है। वह शनिवार को अपनी मां के पास गए हुए थे। रविवार को वापस घर लौटने पर उन्होंने घर के भीतर सभी सामान को बिखरा पाया। इस दौरान उन्होंने देखा कि घर के एलबेस्टर शीट को अपराधियों द्वारा तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें करीब 3 लाख रुपए के जेवर और 10 हजार नगदी की चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *