कोडरमा में जमीन विवाद:तीन महीने से अपने ही घर में कैद वृद्ध दंपती, बाउंड्रीवाल से रोके गए सभी रास्ते

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी में एक वृद्ध दंपती पिछले तीन महीनों से अपने ही घर में कैद हो गए हैं। देव किशोर रॉय ने 2017 में यहां एक अर्धनिर्मित मकान खरीदा था। वे इस घर में लगातार निर्माण कार्य कराते रहे। 2022 में कोरोना काल के दौरान वे बिहार स्थित अपने गांव चले गए। जब वापस लौटे तो पाया कि जिस रास्ते से वे घर आते-जाते थे, उस पर किसी ने अपनी रैयती जमीन बताकर मकान बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद वे घर के दक्षिणी हिस्से से आना-जाना करने लगे। वृद्ध दंपती के घर के चारों ओर बाउंड्रीवाल बना दी गई इस वर्ष अप्रैल में दक्षिणी दिशा में रहने वाले लोगों ने भी उस रास्ते को बंद कर दिया। अब वृद्ध दंपती के घर के चारों ओर बाउंड्रीवाल बना दी गई है। इससे उनका घर से बाहर निकलना पूरी तरह बंद हो गया है। वृद्ध दंपती ने बताया कि उनके स्टाफ किसी तरह बाउंड्रीवाल के बाहर से जरूरत का सामान पहुंचा देते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अगर कोई इमरजेंसी हो जाए तो उन्हें घर में ही रहकर उसे झेलना होगा। दंपती के दो बेटे हैं] जो बाहर रहते हैं। वे जिला प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में लगभग सभी विभागों में पत्राचार भी किया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तिलैया पुलिस उनके घर के पास आकर जांच पड़ताल भी की थी, पर कोई समाधान नहीं निकल पाया। इधर, मामले को लेकर एसडीओ रिया सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कोडरमा अंचलाधिकारी को भेज कर तत्काल वृद्ध दंपती के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता निकाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *