कोडरमा में टेम्पो और सवारी गाड़ी की टक्कर:मसमोहना पुल के पास हादसा; टेम्पो चालक घायल, सवारी गाड़ी का ड्राइवर फरार

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। मसमोहना-महेशपुर मार्ग पर मसमोहना पुल के पास दोपहर 4 बजे यह घटना हुई। टेम्पो और सवारी वाहन की आमने-सामने की टक्कर में टेम्पो चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान मंढोति महुआ महेशपुर निवासी किशोर शर्मा के रूप में हुई है। टेम्पो डोमचांच से मसमोहना की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर शर्मा टेम्पो में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टेम्पो से चालक को बाहर निकाला। 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने वाहन से घायल को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। सवारी गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, सवारी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। इस कारण घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डोमचांच पुलिस को दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *