कोडरमा में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:मां की मौके पर मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोडरमा-कोवाड़ मेन रोड पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बांसडीह निवासी भुसिया देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे अरविंद यादव के साथ बाइक से बिरनी थाना क्षेत्र के बाघानाला जा रही थी। उन्हें अपने रिश्तेदार के लिए कपड़े लेना था। हीरामन चौक के पास जैसे पहुंची ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बेटा गंभीर रूप से हुआ घायल हादसे में भुसिया देवी की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अरविंद को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *