कोडरमा में दंपती पर जानलेवा हमला:बीच सड़क अवैध वसूली की बना रहे थे वीडियो, महिला की चेन छीनी, जान से मारने की धमकी मिली

कोडरमा-रजौली मुख्य मार्ग पर स्थित मेघातरी में दंपती पर जानलेवा हमला किया गया। पेशे से पत्रकार संजीव कुमार और उनकी पत्नी मेनका कुमारी सीतामढ़ी से रात करीब 10:15 बजे अपनी गाड़ी से झुमरी तिलैया लौट रहे थे। जब वे मेघातरी बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग सड़क किनारे मालवाहक वाहनों से जबरन वसूली कर रहे हैं। संजीव कुमार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान लगभग 8 से 10 की संख्या में लोग उनके वाहन के पास आ पहुंचे। उन्होंने संजीव को गालियां दीं और गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगे। महिला को गाड़ी से खिंचने का किया प्रयास हमलावरों ने संजीव कुमार की पत्नी मेनका कुमारी को गाड़ी से खींचने की कोशिश की और संजीव कुमार का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने संजीव कुमार पर हमला कर दिया। इसी दौरान प्रदीप राजवंशी नामक व्यक्ति ने मेनका कुमारी की सोने की चेन छीन ली। हमलावरों ने न केवल रंगदारी की मांग की, बल्कि संजीव और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई और गाड़ी से भाग निकले। जाते-जाते हमलावरों ने उन्हें धमकी दी कि अगली बार देखे तो जान से मार देंगे। एफआईआर के बाद 7 आरोपी धराए घटना के बाद उन्होंने कोडरमा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिकंदर रजवार, सुरज कुमार, अनिल राजवंशी, रंजीत रजवार, मंटू कुमार, अविनाश कुमार, कारू प्रसाद, सुबोध कुमार, पिंटू तुरी, मुकेश तुरी, टिंकू सिंह, सतीश कुमार और विजय यादव की पहचान की। ये सभी नवादा, कोडरमा और रजौली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *