कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा; एक मरा:शादी के लिए दोस्तों के साथ लड़की देखने गया था, लौटते वक्त खड़े ऑटो से टकराई बाइक

झारखंड के कोडरमा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तिलैया बस्ती निवासी डोमन यादव के पुत्र विकास यादव की मौत तब हुई जब उनकी मोटरसाइकिल तिलैया थाना क्षेत्र के चरकी पहरी रोड पर एचपी गैस गोदाम के पास खड़े एक ऑटो से टकरा गई। शादी के लिए लड़की देखने गए थे सभी घटना के समय विकास अपने दो दोस्तों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार था। वे झुमरीतिलैया पार्क में विकास के लिए लड़की देखने के बाद चरकी पहड़ी घूमने गए थे और वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथियों को घायल अवस्था में पहले एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोस्त ने बताई पूरी बात पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के एक चश्मदीद और विकास के दोस्त ने बताया कि विकास ने उसे भी साथ चलने को कहा था। अपनी शादी के लिए लड़की देखने के बाद वे लोग घूमने निकले थे और रास्ते में यह हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *