कोडरमा में दो दुकानों से लाखों की चोरी:चोर खपरैल छत तोड़कर मोबाइल, घड़ियां व नकदी ले गए

कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह बस स्टैंड के पास सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इनमें एक मोबाइल दुकान और एक चाय-नाश्ते की दुकान शामिल है। चोर लाखों रुपए के मोबाइल, घड़ियां और नगदी लेकर फरार हो गए। निरंजन मोबाइल केयर नामक दुकान में लाखों रुपए के सामान की चोरी हुई है। दुकान संचालक निरंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर सारा सामान बिखरा मिला। दुकान के पिछले हिस्से में खपरैल की छत टूटी हुई थी, जिससे चोरों के प्रवेश का पता चला। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए से अधिक चोरों ने कीमती मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर, बैटरी और घड़ियां चुरा लीं। निरंजन कुमार के अनुसार, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए से अधिक है। उन्होंने तुरंत सतगांवां थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरी की दूसरी घटना बासोडीह बस स्टैंड के पास स्थित सोनू कुमार की चाय-नाश्ते की दुकान में हुई। चोरों ने होटल का पिछला दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। यहां से खाने-पीने का सामान और गल्ले में रखी कुछ नकदी चोरी कर ली गई। सतगांवां पुलिस दोनों चोरी के मामलों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *