कोडरमा में नए मकान से चोरी:सुबह 5 बजे बालकनी से घुसा चोर, जेवरात और 35 हजार रुपए ले उड़ा

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में शिव शक्ति नगर स्थित एक नवनिर्मित मकान से चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी राजेश कुमार की पत्नी रीना कुमारी ने बताया कि वे परिवार के साथ बगल के मकान में किराए पर रहते हैं। नए मकान का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंगलवार सुबह उन्हें बक्से के गिरने की आवाज सुनाई दी। कमरे में पहुंचने पर बक्सा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था जब वे मकान की तरफ भागे, तो एक युवक को भागते देखा। कमरे में पहुंचने पर बक्सा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोर सोने की चेन, चांदी की पायल और मजदूरों के लिए रखे 35 हजार रुपए ले गया। रीना का कहना है कि चोर बगल के मकान से होकर बालकनी के रास्ते घर में घुसा होगा। मोहल्ले के प्रदीप भुइयां ने बताया कि उन्होंने भागते हुए युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *