कोडरमा में पारिवारिक विवाद में कर लिया सुसाइड:दो महीने पहले पति-पत्नी में हुआ था विवाद, दर्ज कराई थी शिकायत, तनाव में दी जान

तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में एक पारिवारिक विवाद ने 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर संजय पासवान की जान ले ली। संजय ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी दो महीने पहले विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी। उसने पति के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। 12 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के मुताबिक गुमो के वार्ड नंबर 21 के निवासी संजय पासवान की शादी 12 साल पहले हजारीबाग के बरकट्ठा में हुई थी। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। पिछले दो महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते संजय की पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गईं। उन्होंने बरकट्ठा थाने में संजय के खिलाफ प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण संजय ने यह कदम उठाया। मां ने बताई पूरी कहानी मृतक की मां ने बताया कि संजय काम से लौटने के बाद रात में खाना खाया। जब उन्होंने संजय को सोने के लिए कहा, तो उसने उन्हें दूसरे कमरे में सोने जाने के लिए कहा। सुबह जब वह बेटे को जगाने आईं, तो संजय को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पिछले कुछ महीनों में कोडरमा जिले में आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *