कोडरमा में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी:एनसीसी ने कराया मॉक ड्रिल, छात्रों को दी सुरक्षा की जानकारी

गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए कोडरमा में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बुधवार को जेजे कॉलेज में एनसीसी 45 बटालियन ने मॉक ड्रिल कराई। युद्ध के दौरान सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी दी एनसीसी के सूबेदार चंद्रहास ने छात्र-छात्राओं और कॉलेज कर्मियों को युद्ध के दौरान सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले की स्थिति में सबसे पहले जमीन पर आंख और कान बंद कर लेट जाना चाहिए। बम या बारूद के गोले का असर खत्म होने तक करीब तीन घंटे तक इसी स्थिति में रहना होगा। सूबेदार ने घरों के अंदर फंसे लोगों के लिए भी सुरक्षा टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में घर के कोने में छिप जाना चाहिए। साथ ही किसी इमारत में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल छात्रा रानी कुमारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। इससे पहले वह केवल इसके बारे में सुनती आई थीं। इस प्रशिक्षण से उन्हें आपातकालीन स्थिति से निपटने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *