कोडरमा में रामनवमी जुलूस में शामिल होंगी महिलाएं:लाठी और तलवारबाजी का करेंगी प्रदर्शन, बेटियों को मिल रही खास ट्रेनिंग

कोडरमा में रामनवमी जुलूस में महलिाएं भी लाठी और तलवारबाजी का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। इस वर्ष रामनवमी पर शहर के झंडा चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित बेटियां तलवारबाजी और लाठी का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रदर्शन बेटियों की क्षमता और कौशल को दर्शाएगा। लाठी और तलवार चलाने की ट्रेनिंग दे रही समिति बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह अनूठी पहल की जा रही है। झांसी की रानी अखाड़ा समिति महिलाओं को लाठी और तलवार चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाना है। ट्रेनिंग में 8 से 70 वर्ष तक की महिलाएं शामिल
समिति की ट्रेनर सुषमा सुमन के अनुसार, पिछले साल 2024 में रामनवमी के दौरान इस पहल की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में कम संख्या में बच्चियां थीं। अब 50 से अधिक बेटियां और महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं। प्रशिक्षण में 8 से 70 वर्ष तक की महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।
इधर, प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आकृति सिन्हा ने बताया कि घर से बाहर कॉलेज जाते समय या बाजार में यदि आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं, तो यह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आपकी सुरक्षा के साथ आपको आत्मविश्वासी भी बनाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *