कोडरमा में रेप के बाद पीड़िता ने लगाई फांसी, मौत:7 दिन बाद इलाज के दौरान नाबालिग ने तोड़ा दम, आरोपी फरार

कोडरमा में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घटना के दो दिनों बाद नाबालिग ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाजरत थी। इसी बीच घटना के सात दिनों बाद उसकी मौत हो गई। गायब होने के दो दिनों बाद मिली थी पीड़िता मामला चंदवारा थाना क्षेत्र का है। रेप का आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पीड़िता के पिता के अनुसार, नाबालिग 31 मई को सुबह 7 बजे अचानक गायब हो गई। दो दिन बाद 2 जून को रात 8 बजे वह एक पुल के पास मिली। वह डरी और सहमी हुई थी। जान से मारने की धमकी देकर रेप करने का आरोप अगले दिन नाबालिग ने अपनी चाची को बताया कि आरोपी छोटेलाल पांडेय उसे बहला-फुसलाकर पुल की ओर ले गया था। वहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसे बेसुध हालत में छोड़ दिया। 3 जून को पीड़िता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली इसी बीच, 3 जून को पीड़िता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फौरन फंदे से उतार उसे कोडरमा सदर अस्पताल ले गए। फिर हजारीबाग और वहां से रिम्स, रांची रेफर किया गया। 10 जून की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंटर की छात्रा थी नाबालिग मृतका के पिता ने 9 जून को चंदवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नाबालिग कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह आर्ट्स संकाय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। इधर, पीड़िता की मौत की खबर मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार और चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छोटेलाल पांडेय फरार है, उसकी खोजबीन की जा रही है। घटना का अनुसंधान जारी है। -रतिभान सिंह, डीएसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *