कोडरमा में सड़क हादसे में एक की मौत:जयनगर से घर लौट रहे चचेरे भाई, बाइक को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दूसरा घायल

कोडरमा-जयनगर रोड पर लोहासीकर मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बेकोबार निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक उसका चचेरा भाई रंजन कुमार (23) है। दोनों युवक जयनगर से बेकोबार एक बाइक पर लौट रहे थे। लोहासीकर के पास कोडरमा की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। रंजन का इलाज जारी है। गुजरात में काम करता था संदीप संदीप बड़ोदा (गुजरात) में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। बेकोबार दक्षिणी के मुखिया पति लक्ष्मण मंडल ने सदर अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संदीप गरीब परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *