कोडरमा में स्कूल गार्ड की मौत:मार्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक की आशंका, हर दिन की तरह टहलने गए थे

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित कटिया-परसाबाद स्टेशन रोड पर संचालित ए के मेमोरियल दिल्ली पब्लिक स्कूल के गार्ड का शव मंगलवार सुबह विद्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर पाया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंकर यादव के रूप में हुई है। वह हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के निवासी थे। प्रतिदिन की तरह टहलने निकला था गार्ड स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर यादव प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए बाहर जाया करते थे। मंगलवार को भी वह सुबह टहलने निकले थे, लेकिन इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्यालय के प्राचार्य ने की पुष्टि विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत सिंह ने जानकारी दी कि शंकर यादव इसी वर्ष विद्यालय में बतौर गार्ड कार्य करने आए थे। वे पूरी तरह से स्वस्थ थे और सोमवार को अपनी ड्यूटी भी अच्छे से निभाई थी। प्राचार्य ने बताया कि शंकर यादव रात को खाना खाकर सोने चले गए थे और सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से हुई मौत की संभावना प्राचार्य ने यह भी बताया कि मृतक गार्ड की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *