कोडरमा में हत्या के विरोध में समाहरणालय पर दिया धरना

भास्कर न्यूज | कोडरमा झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमो निवासी इंद्रजीत पांडे की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को मृतक के परिजन सहित शहर के काफी संख्या में महिला एवं पुरुष ने जिला समाहरणालय पर धरना देकर मामले में पुलिस की ओर से उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। धरने के बाद उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया है। धरना स्थल पर मौजूद मृतक के भाई रंजीत पांडे सहित गांव के लोगों का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से जांच के अलावे दोषियों पर कार्रवाई करने में उदासीनता बढ़ती जा रही है। इसे लेकर पिछले दिनों शहर में कैंडल मार्च भी निकल गया था। साथ ही कुछ दिन पहले उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से भेंट कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। उनका कहना है कि पुलिस अधीक्षक की ओर से पूरे मामले में जांच को लेकर एसआइटी के गठन का आश्वासन दिया गया था। मगर टीम की ओर से जांच रिपोर्ट भी अब तक संतोषजनक नहीं दिया गया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि पुलिस पूरे मामले में सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। मौके पर मृतक के भाई रंजीत कुमार पांडे ने बताया कि उपायुक्त को आवेदन देकर भाई की हत्या के मामले में सीआईडी द्वारा विशेष जांच पड़ताल कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि उसके भाई की षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। उसके भाई की पिछले 16 जून को हत्या की गई। हत्या का कारण बोरिंग को लेकर विवाद होना है। उसने बताया कि बोरिंग के दौरान गलत मटेरियल का प्रयोग करने को लेकर उसके भाई द्वारा विरोध जताया गया था। इसे लेकर हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद बोरिंग वाले ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद वह घर चले आए और उसका भाई तीन दोस्तों के साथ वहां रुक गया था। रात्रि 2:00 बजे ट्रैक्टर के मालिक अपने साथ दो पैंथर के जवान लेकर बोरिंग स्थल पर आए और मेरे भाई को समझा बूझकर घर भेज दिया। इसके बाद वे लोग बोरिंग ट्रैक्टर लेकर चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *