कोडरमा में होटल संचालक की करंट से मौत:सफाई के दौरान हुआ हादसा, पड़ोसी ने देखा जमीन पर पड़ा हुआ शव

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित खरखार पंचायत के पहाड़पुर में एक होटल संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय प्रदीप यादव के रूप में हुई है, जो गणेश यादव के पुत्र थे। घटना शुक्रवार की है, जब प्रदीप अपने होटल में रोज की तरह सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वे नीचे गिर पड़े। पड़ोस के दुकान संचालक उमेश मेहता जब किसी काम से होटल पहुंचे, तो उन्होंने प्रदीप को जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज लगाई। स्थानीय लोगों की मदद से प्रदीप को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नवालशाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार के सदस्य बेहद दुखी हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *