कोडरमा में होमगार्ड जवान के घर गहने चोरी:5 लाख रुपए के जेवर लेकर चोर फरार, परिजनों को दो दिनों बाद चोरी की मिली जानकारी

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर रोड स्थित एक होमगार्ड जवान के घर से 5 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई है। चोरों ने घर में घुसकर सोने के जेवरात पर हाथ साफ किया। घटना के समय जवान की मां घर पर अकेली थीं। घर की मालकिन मालती देवी ने बताया कि उनके बेटे शशिकांत सिंह रामगढ़ के गिद्दी में कार्यरत हैं, जबकि बहू एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। बुधवार सुबह बहू और बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब 9 बजे मालती देवी बाथरूम में थीं, तभी उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। मुख्य दरवाजा बंद कर स्नान करने चली गईं आवाज सुनकर वे बाथरूम से बाहर आईं और सभी कमरों में देखा, फिर घर के बाहर भी झांका, लेकिन कोई नजर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजा बंद कर स्नान करने चली गईं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने कमरे की अलमारी खुली देखी थी, लेकिन उन्हें चोरी का जरा भी संदेह नहीं हुआ। बहू ने सास के कमरे में रखी अलमारी की जांच की शुक्रवार शाम को मालती देवी अपनी बहू और पोते-पोतियों के साथ चाय पी रही थीं। इस दौरान उन्होंने बुधवार की घटना का जिक्र किया। बहू को शक हुआ और उसने सास के कमरे में रखी अलमारी की जांच की। जांच के दौरान अलमारी के लॉकर में रखी जेवरों से भरी पोटली गायब मिली। बहू ने बताया कि गायब पोटली में एक सोने की चेन, चार अंगूठियां, दो जोड़े सोने के कंगन और उसका मंगलसूत्र था। इन जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। तिलैया पुलिस को घटना की जानकारी दी गई चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद तिलैया पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *