कोडरमा में 20 हजार कंबल आपूर्ति का आदेश, पर अबतक गरीबों को नहीं मिला

जिले में जाड़े का मौसम अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगा है । मगर सरकार की ओर से प्रतिवर्ष गरीब, असहाय एवं बेघर के बीच निशुल्क किए जाने वाले कंबल का वितरण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इधर राज्य स्तर से जिले को कंबल की आपूर्ति के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आपूर्तिकर्ताओं को आदेश निर्गत किया गया है। जिसके तहत चयनित आपूर्ति करता को जिले में 19,981 कंबल की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है । इस संबंध में विभाग के निदेशक की ओर से जिले को इस संबंध में पत्र के जरिए जानकारी देते हुए आपूर्तिकर्ताओं की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले कंबलों की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा गया है। निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंबल आपूर्ति के पूर्व क्रय समिति के द्वारा अनुमोदित नमूना कंबल जल्द ही जिले को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिस की आपूर्ति किए जाने वाले कंबलों का नमूना कंबल से मिलान किया जा सके । निदेशक की ओर से जिले को आपूर्ति किए जाने वाले कंबलों के संबंध में इसके वितरण को लेकर दिए गए निर्देश के अनुसार मंत्री, सांसद, विधायक, त्रि स्तरीय ग्राम एवं नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों के उपस्थिति में ही कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय रहे की प्रति साल जाड़े के मौसम में पूर्व में कंबल की खरीदारी जिला स्तर पर निविदा के जरिए होती थी। मगर इस बार कंबल की खरीदारी राज्य स्तर पर की गई है। सभी जिलों को चयनित आपूर्ति कर्ता की ओर से कंबल की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। पिछले साल जाड़े के मौसम में गरीबों के बीच वितरण को लेकर जिला स्तर पर निविदा के जरिए आवंटित राशि से 27,000 कंबल की खरीदारी की गई थी । मगर इस बार राज स्तर से लगभग 20,000 कंबल की आपूर्ति किए जाने का आदेश आपूर्ति कर्ता को दिया गया है। इधर राज्य से आपूर्ति किए जाने वाले कंबल को लेकर जिला स्तर पर नगर निकाय सहित सभी प्रखंडों में आपूर्ति किए जाने वाले कंबल के विरुद्ध इसकी वितरण सूची बनाकर भेज दी गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार कंबल की संख्या कम होने के कारण प्रति साल प्रखंडों को जिला स्तर पर दिए जाने वाले कंबल की संख्या में भी कटौती की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *