कोड़ेवा से रवाना ट्रक 4 दिन बाद दमकसा जंगल में मिला

भास्कर न्यूज|बालोद जिले के ग्राम कोड़ेवा खरीदी केंद्र से मालीघोरी संग्रहण केंद्र के लिए रवाना ट्रक 4 दिन बाद दमकसा जंगल में मिलने और 200 बोरे मंे भरा 8 हजार क्विंटल धान गायब होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा सूचना मिलने के बाद जब विभागीय अफसर मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर भी नदारद मिला। जानकारी अनुसार डीएमओ से आदेश मिलने के बाद 13 जनवरी को ट्रक में 900 बारदाने में धान भरकर मालीघोरी संग्रहण केंद्र के लिए रवाना किया गया था लेकिन धान से भरी ट्रक मालीघोरी संग्रहण केंद्र नहीं पहुंचा। 17 जनवरी को सूचना मिला कि दमकसा जंगल के पास ट्रक लावारिस हालत में है। जिसके बाद सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार राजेन्द्र प्रसाद राठिया, गुरूर तहसीलदार हनुमंत श्याम मौके पर पहुंचे। हालांकि दोनों अफसर कुछ कहने से बच रहें है। इसके अलावा कोड़ेवा से मालीघोरी संग्रहण केंद्र के लिए रवाना ट्रक कैसे दमकसा जंगल में पहुंच गया, इस संबंध में डीएमओ टिकेंद्र राठौर भी मौन है। जबकि धान परिवहन के लिए उपयोग होने वाली सभी गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा रहता है। जिससे लोकेशन ट्रेस किया जाता है बावजूद लापरवाही कहां से हुई। इस संबंध में कोई कुछ कहने से बचते नजर आ रहें है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *