कोतवाली इलाके से एक ही दिन में तीन बाइक चोरी:पुलिस ने अलग-अलग जांच अधिकारी नियुक्त किए

शहर में बाइक चोरों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। 23 फरवरी को अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। तीनों प्रकरण शहर कोतवाली थाना में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी अरावली विहार काला कुआ निवासी 70 वर्षीय रविन्द्र कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वे सामान्य चिकित्सालय के गेट नंबर 1 के पास मेडिकल स्टोर के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर गए थे। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने और 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली। स्कीम नंबर-3 क्षेत्र से वाहन पार शिव कॉलोनी निवासी मनोहर लाल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने दोपहर करीब एक बजे अपना दोपहिया वाहन प्लॉट के बाहर खड़ा किया था। जब वे वापस लौटे तो वाहन वहां नहीं मिला। आसपास पूछताछ और खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर उनके वाहन को चोरी कर ले गए। ड्यूटी के दौरान नगर निगम कर्मचारी की बाइक चोरी इंद्रगढ़ निवासी अर्जुन, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं, ने रिपोर्ट दी कि वे सुबह ड्यूटी पर आए और नेहरू गार्डन के पास कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर सफाई कार्य में लग गए। करीब एक घंटे बाद लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने आशंका जताई कि ड्यूटी के दौरान किसी ने मौका देखकर वाहन चुरा लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग जांच अधिकारी नियुक्त कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एक ही दिन में तीन वारदातें सामने आने से पुलिस भी सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *