कोतवाली पुलिस थाने का मामला:गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद के बाद युवक स्कार्पियो के बोनट पर चढ़ा, दो किलोमीटर गाड़ी दौड़ा थाने ले गया चालक

शहर के शास्त्री नगर इलाके में एक गली में काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी के चालक से साइड को लेकर विवाद के बाद मौके पर भीड़ बढ़ी और एक युवक दौड़ते हुए गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। इससे डरे चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ाई और बोनट पर चढ़े हुए युवक को लेकर थाने पहुंच गया। सदर थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसकी जान को खतरा था और भीड़ ज्यादा हो गई थी। इसी वजह से वो गाड़ी को भगाकर थाने पहुंचा है। इस मामले के बाद सदर थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के लोगों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। इसके बाद कोतवाली थाने में अपहरण का प्रयास और गाड़ी तेज रफ्तार से भगा कर युवक को ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर चालक को शांतिभंग के मामले में हिरासत में लिया है। स्कार्पियो के बोनट पर लटका युवक, चालक शास्त्रीनगर से हाइवे होते हुए सदर थाने तक ले गया गाड़ी शास्त्रीनगर में एक गली में साइड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। स्कार्पियो चालक की ओर से गाली-गलौज करने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले ने तूल पकड़ा तो चालक स्कार्पियो को भगा कर ले जाने लगा। तभी वहां खड़ा एक युवक स्कार्पियो के बोनट पर चढ़ गया। चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय तेज कर दी। इससे युवक स्कार्पियो के केरियर को पकड़े हुए बाेनट पर 2 किमी. तक लटके युवक को लेकर चालक तेज रफ्तार से भागा और सदर थाने पहुंच गया। इस दौरान गाड़ी के बोनट पर लटके हुए युवक को देखकर लोग भी दंग रह गए। इस बीच लटका युवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। इसके 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए है। इसमें तेज रफ्तार से गाड़ी भगाते हुए चालक जा रहा है। कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट शास्त्रीनगर निवासी सवाई माली ने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि शास्त्री नगर में उनका घर है। उसका भाई घर से गाड़ी बाहर निकाल रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवार रघुवीर ने ब्रेक लगाए। फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। पिता ने गाली देने से रोका तो उन्हें भी गाली दी। फिर गाड़ी के शीशे ऊपर कर लिए और गाड़ी भगा कर ले जाने लगा तो भाई वीरेंद्र बोनट के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद गाड़ी को रोकने की बजाय चालक ने तेज रफ्तार से भगाया। गनीमत रही कि वीरेंद्र ने गाड़ी के केरियर को कस कर पकड़ लिया था। इससे वो गाड़ी से नीचे नहीं गिरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कार्पियो गाड़ी को शास्त्रीनगर से भगाकर गांधी नगर, चामुंडा चौराहे से होते हुए सदर थाने ले जाकर रोकी। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *