कोदो की रोटी खाने से 5 लोग बीमार:सतना में एक ही परिवार के सदस्या अस्पताल में भर्ती, बहू गांव से लाई थी कोदो

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के खनगढ़ गांव में कोदो के आटे की रोटी और हरे चने की साग खाने से एक ही परिवार के 5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को पहले नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह कोदो के आटे की रोटी और हरे चने की साग बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ समय बाद एक-एक कर सभी लोगों को पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत शुरू हो गई। निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया तबीयत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से सभी को नागौद अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीमार हुए लोगों में रामबेटू कोल (45), फगुना (65), चुनवदा (55), सुनीता (15) और कल्लू (8) शामिल हैं। सभी खनगढ़ गांव के निवासी हैं। बहू गांव से लाई थी कोदो पीड़ित चुनवदा ने बताया कि उसकी बहू गांव में ही किसी से कोदो लेकर आई थी, उसी से आटा पिसवाकर रोटी बनाई गई थी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *