कोदो खाने से एक परिवार के चार लोग बीमार:चक्कर, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर उमरिया जिला अस्पताल में एडमिट

उमरिया के करकेली विकासखंड के ग्राम जरहा में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्य कोदो खाने के बाद बीमार पड़ गए। उन्हें चक्कर, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तीन मरीज जिला अस्पताल रेफर प्राथमिक उपचार के बाद एक मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, काशी सिंह (80), बुधिया बाई (70) और रामरति सिंह (36) को जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। कोदो खाने के कुछ समय बाद बिगड़ी तबीयत बीमार ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में कोदो खाने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वी.के. चंदेल ने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *