भास्कर न्यूज | सूरजपुर सोमवार की रात में थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साल्ही की ओर से बड़ी मात्रा में बाइक चालक अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे है। सूचना पर थाना रामानुजनगर की पुलिस टीम ने ग्राम रामपुर में घेराबंदी कर प्रदीप पिता विश्वनाथ साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम साल्ही, अजय साहू पिता रौशन लाल साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम साल्ही, चैन सिंह पिता बुधियार सिंह उम्र 29 वर्ष ग्राम दवना सुदामा साहू पिता रामअधीन साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम साल्ही, विरेन्द्र साहू पिता राजेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम साल्ही, रनसाय पिता संजय राजवाड़े उम्र 21 वर्ष ग्राम अधियारी को बाइक में बोरी में कोयला भरकर परिवहन करते पकड़ा जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35 (1-4)/ 303(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर 14 बोरी कोयला व परिवहन में प्रयुक्त 7 बाइक जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


