पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम में ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत समेत विभिन्न मांगों को लेकर पाकुड़-अमड़ापारा लिंक रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने डीबीएल लिमिटेड कोयला कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कंपनी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। आंदोलनकारियों का कहना है कि कोयला माइंस सड़क पर अनियमित और ओवरलोड वाहनों के कारण लिंक रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा लोगों का कहना है कि कोयले की धूल से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ा है। स्थानीय लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरग्राम स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। बीमार लोगों को अस्पताल जाने में परेशानी होती है। व्यापारियों के अनुसार, खराब सड़कों और कोयले की धूल से उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ है। छोटी दुकानों से रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया है। दिनेश साहा, मंटू कुमार साहा और प्रकाश ठाकुर समेत कई ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया है। रोड पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठा रहा है, लेकिन लिंक रोड पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


