भास्कर न्यूज |बिश्रामपुर ग्रामीण सड़क से दिन रात हो रहे कोयला परिवहन से जर्जर हुई सड़क की मरम्मत समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण रविवार को सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद करा दिया। जानकारी के अनुसार हड़ताल के पूर्व ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन कोई पहल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों आंदोलन शुरु कर दिया ।ग्राम पंचायत झूमरपारा के िनवासियों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया था कि ग्राम पंचायत झूमरपारा में मंदिर चौक से करंजी रेल्वे साइडिंग तक 3 किमी सड़क ग्राम पंचायत झूमरपारा के क्षेत्र में पड़ता है जो एकांगी सड़क है मुख्य सड़क से ग्राम झूमरपारा व 20-25 गांव के लोग करंजी रेल्वे स्टेशन होने के कारण ट्रेन पकड़ने इसी सड़क का उपयोग करते हैं। यह सड़क पूर्व में एसईसीएल भटगांव से करंजी साइडिंग तक कोल परिवहन के उपयोग के लिए बनाया गया था। जिसे वर्ष 2003 में रेल्वे लाईन का उपयोग लाने के कारण बंद कर दिया गया था। उस समय जिस मानक से सड़क बना था उसकी क्षमता 15 टन थी। इस सड़क पर विभिन्न कोल कंपनियों ने भारी ट्राली वाहन का पिछले 7 वर्षों से कोल परिवहन किया जा रहा है। इस कारण सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। जब भी कोल परिवहन बंद किया जाता है तो कोल कम्पनियों द्वारा ग्रामवासियों पर दबाव बनाकर एक दो ट्रिप मुरूम डालकर फिर से परिवहन शुरु कर दिया जाता है। जिससे पूरी सड़क आज तक नहीं बन पाई है।


