कोयला व्यवसायी पर जानलेवा हमले का आरोपी धराया:रामगढ़ पुलिस ने रेकी करने वाले विक्रम शर्मा को किया गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास भी रहा

रामगढ़ पुलिस ने कोयला व्यवसायी अनिल कुमार केसरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। पुलिस ने विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है, जिस पर व्यवसायी के कार्यालय की रेकी करवाने और हमलावरों को ऑफिस दिखाने का आरोप है। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में मांडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और कुजू ओपी प्रभारी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। अनिल कुमार पर चलाई गई थी गोली जांच में सामने आया है कि विक्रम कुमार शर्मा का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले कोयला व्यवसायी अनिल कुमार केसरी पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उन पर गोली चलाई गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *