कोयल-काशी नदी संगम पर डूबने से व्यक्ति की मौत:शव दूसरे दिन मिला, दो साल पहले रेल हादसे में खोया था हाथ

पलामू जिले में मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रविवारीय बाजार के पास एक दुखद घटना सामने आई है। कोयल और काशी नदी के संगम स्थल पर भजनिया गांव के 45 वर्षीय ओम प्रकाश चंद्रवंशी की डूबने से मौत हो गई। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया गुरुवार दोपहर को ओम प्रकाश शौच के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण पूरी रात उनकी तलाश करते रहे। शुक्रवार को ग्रामीणों ने नदी में उनका शव देखा। एक स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर थाना से शेख अमानुल्लाह, अंचल अधिकारी रणवीर कुमार और एएसआई कयामुद्दीन अंसारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद से वह आर्थिक तंगी में जी रहे थे दो साल पहले ओम प्रकाश एक रेल दुर्घटना का शिकार हुए थे। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से उनका दाहिना हाथ और बाएं हाथ की तीन अंगुलियां कट गई थीं। इस हादसे के बाद से वह आर्थिक तंगी में जी रहे थे। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों की स्थिति बेहद दयनीय है। अंचल अधिकारी रणवीर कुमार ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *