कोया करसाड़ समिति का हुआ गठन:शैलेश अटामी बने अध्यक्ष, आदिवासी रीति-रिवाज परंपरा को बचाने होगा आयोजन

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कोया करसाड़ सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसके लिए कासोली में बैठक हुई। इस बैठक में कोया करसाड़ समिति का शैलेश अटामी को अध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही आदिवासी रीति-रिवाज, परंपरा-संस्कृति को बचाने और लोगों को जागरूक करने आयोजन किया जाएगा। शैलेश अटामी ने कहा कि, आयोजन समिति का विधिवत गठन किया गया है। कोया आदिवासी समाज हर साल वार्षिक उत्सव मनाता है। जो अपने समाज में एकता नई युवा पीढ़ी को रीति-रिवाज के बारे में जानकारी देते हैं। जिससे युवा पीढ़ी को बदलते परिवेश में अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होती रहे। अपने हक और अधिकार, ग्राम सभा में नागरिक अधिकार, युवाओं को गांव छोड़कर बाहर जाने से रोकना और गांव में ही कृषि आधारित रोजगार कैसे बढ़ाया जाए इन विषयों पर जानकारी दी जाती है। साल 2026 में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आयोजन समिति का अध्यक्ष शैलेश अटामी को बनाया गया है। इन्हें ये मिली जिम्मेदारी इस समिति का संरक्षक सरपंच संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भास्कर और लक्ष्मीनाथ पोड़ियाम को बनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्था का प्रभार सुदराम भास्कर और राजेश कश्यप को दिया गया है। मनोज कोर्राम को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस बैठक में बल्लू भवानी, सुरेश कर्मा समेत अन्य सर्व आदिवासी समाज के सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *