कोरबा के चोरनई नदी में मिली महिला की लाश:झोपड़ी बनाकर रहते थे दंपति; पति चावल लेने गया था, ​​​​​​​वापस आया तो पत्नी गायब मिली

कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 2 जून को चोरनई नदी के तट पर ब्रीजो बाई (40 साल) की लाश नदी में तैरती मिली। सुमार सिंह मंझवार अपनी पत्नी ब्रीजो बाई के साथ पिछले दो महीने से चोरनई नदी के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। रविवार सुबह महिला का पति चावल लेने लेमरू गया। शाम होने के कारण वह वापस नहीं लौट सका। सोमवार दोपहर जब वह झोपड़ी पहुंचा, तो पत्नी गायब थी। खोजबीन के दौरान उसे पत्नी का शव नदी में तैरता मिला। मामला मोगरी थाना क्षेत्र का है। नदी पार कर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मोगरा चौकी प्रभारी मंगतु राम मरकाम ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। नदी को पार करने के लिए डोंगी (छोटी नाव) का सहारा लिया गया। शराब का सेवन करती थी महिला शव के प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका कभी-कभार शराब का सेवन करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *