कोरबा के झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का छापा:उपद्रवी मौके से फरार; बिना नंबर प्लेट और साइलेंसर वाली 21 बाइक जब्त

कोरबा जिले के झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो रही थी। शराब पीकर हंगामा करने और बाइक से उत्पात मचाने की शिकायतें मिल रही थीं। कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कई उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और साइलेंसर वाली 21 गाड़ियों को जब्त किया। झोराघाट में कोरबा के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग पिकनिक मनाने आते हैं। यहां महिला समूह द्वारा एक नाका बनाया गया है। दो और चार पहिया वाहनों से शुल्क लिया जाता है। साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था की गई है। महिलाएं निगरानी भी करती हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पहले भी यहां मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पिकनिक स्पॉट पर पुलिस कर्मियों की स्थायी तैनाती की जाए। साथ ही उपद्रवियों पर लगातार कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *