कोरबा के तिलकेजा में माता रानी का विसर्जन:10 गांवों के हजारों ग्रामीण हुए शामिल, दुर्ग के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में मां दुर्गा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस भव्य आयोजन में 10 गांवों के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। विसर्जन से पहले पूरे गांव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भोलेनाथ, मां पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दुर्ग से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने शंकर और पार्वती के रूप में नृत्य कर जयमाला पहनाई, जिसे देखकर ग्रामीणों ने जयकारे लगाए। कलाकारों द्वारा की गई भस्म आरती भी आकर्षण का केंद्र रही। नवरात्रि उत्सव का समापन पूरा तिलकेजा ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उसे विसर्जित किया, जिसके साथ नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तिलकेजा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का यह पहला बड़ा आयोजन था, जिसमें लगभग 10 से अधिक गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। समिति ने भविष्य में भी ऐसे ही अनूठे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *