कोरबा के होटल में दो गुट भिड़े, VIDEO:मामूली बहस हाथापाई में बदली; दो घायल, एक सिर में गंभीर चोट

कोरबा के एक होटल में पार्टी के दौरान दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर हाथापाई भी हुई, इसमें दो लोग घायल भी हुए है। इनमें से एक के सिर में गंभीर चोट भी आई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी नगर मुख्य मार्ग पर स्थित होटल में एक निजी कंपनी की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन इसी बीच दो गुटों के बीच बहस शुरू हो गई। मामूली बात से शुरू हुई से बहस देखते ही देखते झूमा-झटकी और इसके बाद हाथापाई में बदल गई। हंगामे की जानकारी पहुंचते ही होटल संचालक मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *