कोरबा पुलिस ने ‘ऑपरेशन शांति’ में 51 वारंटी पकड़े:नए साल से पहले 15 स्थायी वारंटी भी शामिल, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

कोरबा पुलिस ने नववर्ष से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शांति’ चलाया है। इस अभियान के तहत विभिन्न थानों से कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए वारंटी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। ‘ऑपरेशन शांति’ के दौरान थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा और चौकी मानिकपुर ने 5-5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना उरगा और थाना बालको ने 4 और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना कुसमुंडा और थाना कटघोरा ने भी 2-2 फरार आरोपियों को पकड़ लिया। नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाया विशेष अभियान कोरबा पुलिस का ‘ऑपरेशन शांति’ का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी इस अभियान का लक्ष्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और वारंटियों के खिलाफ यह विशेष कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी जारी है। नववर्ष को देखते हुए शहर के होटलों और लॉज में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह का हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ठाकुर ने यह भी बताया कि शहर के पिकनिक स्थलों की सूची मंगाई गई है। इन सभी स्थानों पर पुलिस विशेष रूप से गश्त कर नजर रखेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। फरार आरोपियों की सूचना गोपनीय रूप से दें कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ वारंट लंबित हैं या जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें। किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है, ताकि नववर्ष शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *