कोरबा में करंट की चपेट में आने हाथी की मौत:फसलों को जानवरों से बचाने के लिए बिछाया था बिजली का तार, 3 किसान गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। तीन किसानों ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए अपने खेत में तार बिछाया था। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल की है। मामले के खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत में करने पहुंचे। जहां उन्होंने हाथी को मृत अवस्था में पाया। हाथी की रात में ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराया जा रहा है। तीन किसानों ने खेत में बिछाया था तार दरअसल, कृष्ण राम राठिया, बाबू राम राठिया और टीका राम राठिया के खेत आसपास है। उन्होंने फसलों को जानवरों ने बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार बिछाया था। इस करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। क्षेत्र में कर रहा 22 हाथियों का झुंड विचरण इस मामले में डीएफओ निशांत कुमार झा ने बताया कि किसानों ने खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। इसी की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया है। पोस्टमार्टम के बाद भी हाथी की ​​​​​​वास्तविक उम्र पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं, अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं। क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। यह हाथी झुंड से बिछड़कर खेत की तरफ गया हुआ था। करंट से पहली भी हो चुकी है एक हाथी की मौत बता दें कि इससे पहले भी कुदमुरा रेंज में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आकर एक दंतैल हाथी की मौत हो चुकी है। इस मामले में वन विभाग ने लाइनमैन के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *