कोरबा में कुत्तों का बछड़े पर हमला:मस्जिद के सामने मुस्लिम भाइयों ने बचाई जान, कान-पूंछ काटे

कोरबा के SECL हैपी मेन रोड पर स्थित मस्जिद के सामने कुत्तों के एक झुंड ने गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में गाय तो किसी तरह बचकर भाग निकली, लेकिन बछड़ा कुत्तों के चंगुल में फंस गया। मस्जिद पर मौजूद मुस्लिम भाइयों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुत्तों के झुंड को भगाकर बछड़े की जान बचाई। हालांकि, तब तक कुत्तों ने बछड़े के कान और पूंछ को बुरी तरह काट दिया था। इलाज के लिए बछड़े को पशु चिकित्सालय भेजा राहगीरों ने तत्काल गौ सेवा संस्था को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गौ सेवक सदस्यों ने बछड़े को प्राथमिक उपचार दिया, जिसमें उसे पानी पिलाना और कुछ खिलाना शामिल था। इसके बाद पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। पशु चिकित्सक के पहुंचने पर बछड़े को इंजेक्शन लगाया गया। कुत्तों द्वारा काटे गए हिस्सों को डिटॉल और पानी से साफ किया गया। बाद में, गौ सेवा संस्था के सदस्य बछड़े को आगे के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गए। राहगीरों पर कई बार हमला कर चुके है कुत्ते स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ये कुत्ते न केवल मवेशियों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि राहगीरों पर भी कई बार हमला कर चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से आवारा कुत्तों की समस्या पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। वहीं, नगर निगम आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने और रेबीज के प्रसार को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस अभियान में पालतू कुत्तों के मालिक भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कुछ समय पहले सांड को हुआ था रेबिज कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में एक कुत्ते ने एक सांड को काट लिया था, जिसके कुछ दिनों बाद सांड को रेबीज हो गया और वह पागल हो गया। इस सांड ने एक के बाद एक लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। गौ सेवा समिति ने सांड को पकड़कर लोगों को राहत दिलाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *