कोरबा में चुनाव प्रचार के पोस्टर फटे:कांग्रेस ने कहा- हराने के लिए फंडिंग कर रहे; BJP बोली- दिन रात चाय-समोसा खाकर प्रचार कर रहे

कोरबा में कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के लिए पोस्टर लगाया था जिसे नुकसान पहुंचाया गया है। वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने कहा कि उनके चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर और पोस्टर को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बार-बार खराब कर रहे है। प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचा रहे – कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि इस वार्ड से भाजपा के ईश्वर पटेल और आम आदमी पार्टी के डी.के. यादव भी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता न केवल उनके प्रचार सामग्री को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार भी कर रहे हैं। थाने में की शिकायत प्रत्याशी ने कोतवाली थाने में लिखित में शिकायत की है। CSP भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है भाजपा पर पैसे फंडिंग का आरोप कांग्रेस प्रत्याशी ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी आम आदमी पार्टी को फंडिंग कर रहे हैं और उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मी भी इस मामले में उनके विरोध में काम कर रहे हैं। दिन रात समोसा-चाय पीकर प्रचार कर रहे – BJP इस मामले में बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर पटेल ने आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह का पैसा फंडिंग नहीं किया गया है। दिन रात समोसा और चाय पीकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। किसी तरह का बैनर पोस्टर के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *