कोरबा में डिवाइडर से टकराई कार…2 युवतियों की मौत:मनाली घूमने गए थे, बिलासपुर से घर लौटते वक्त हादसा; एक की हालत गंभीर

कोरबा जिले में मंगलवार दोपहर को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। बिलासपुर से घर लौटते समय ये हादसा हुआ। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ढलान पर ओवर स्पीड के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल चालक को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी पुलिस के मुताबिक घटना नेशनल हाइवे स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ। हादसे में सियाज कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जांच जारी है। मृतक युवतियों की पहचान मोनिका राठौर और दीक्षा राजवाड़े के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के आईटीआई बालाजी मंदिर के पास स्थित ओम फ्लैट्स की निवासी थी। गंभीर रूप से घायल कार चालक की पहचान देवराज के रूप में की गई है, जिसके सीने और सर पर गंभीर चोटें आई हैं। एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… रायपुर में हिट एंड रन…20 मिनट तक तड़पती रही महिला:कार की टक्कर से ई-रिक्शा के नीचे दबी, लोग फोन करते रहे, नहीं पहुंची एंबुलेंस रायपुर के भगत सिंह चौक में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पैदल चल रही महिला ई-रिक्शे के नीचे दब गई। इस हादसे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *