कोरबा में दहन से पहले भीगा रावण का पुतला:कलाकार अब पुतले को सुखाने में लगे; लगातार बारिश से बड़ी मुश्किलें

कोरबा में विजयदशमी से पहले रावण दहन की तैयारियों पर मौसम का असर दिख रहा है। मंगलवार (30 सितंबर) दोपहर हुई तेज बारिश के कारण रावण के पुतले भीग गए, जिससे उन्हें बनाने वाले कलाकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से पुतले पूरी तरह भीग गए हैं, जिससे उन्हें फिर से सुखाने और ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। सूखने में परेशानी के कारण दहन में भी दिक्कत आ सकती है। शहर में विजयदशमी की चल रही तैयारी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर शहर की कई दुर्गा उत्सव समितियां रावण दहन की भव्य तैयारी में जुटी हैं। मुड़ापार दुर्गा उत्सव समिति ने नौ दिनों तक डांडिया का आयोजन किया, जिसके बाद विजयदशमी मनाई जाएगी। समिति के सदस्यों के अनुसार, इस बार नवरात्रि में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद डांडिया प्रेमियों ने उत्साह दिखाया। हालांकि, विजयदशमी से पहले मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने रावण बनाने वाले कलाकारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के कारण नहीं सूख रहा पुतला एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान में रावण तैयार कर रहे समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह से ही हल्की बारिश और बादल छाए हुए थे, जो दोपहर होते ही तेज बारिश में बदल गए। रावण बनाने वाले समिति के सदस्य गौरव गर्ग ने बताया कि उन्हें रेलवे कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति और दो अन्य समितियों के लिए रावण बनाने का काम मिला है। गर्ग ने बताया कि नवरात्रि शुरू होने के बाद से मौसम कभी धूप, कभी छांव और बारिश वाला रहा है, जिससे रावण के अंग सूख नहीं पा रहे हैं। कोरबा के पुराना बस स्टैंड, रवि शंकर नगर, एमपी नगर सहित कई स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा मौसम के कारण रावण दहन में बाधा आने की आशंका है। लोगों का मानना है कि इस साल मौसम में काफी बदलाव आया है, जिसके चलते नवरात्रि में अब तक ठंड महसूस नहीं हुई और कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *