कोरबा में पेस्ट फिल तकनीक से कोयला खनन:SECL-TMC के बीच 7040 करोड़ का MOU; सिंघाली कोल माइंस में शुरू होगा प्रोजेक्ट

कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने कोयला खनन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। SECLऔर टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने 7040 करोड़ रुपए की पेस्ट फिल तकनीक परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना कोरबा क्षेत्र के सिंघाली भूमिगत कोयला खदान में लागू की जाएगी। इस नवीन तकनीक में खदान से कोयला निकालने के बाद खाली स्थान को विशेष पेस्ट से भरा जाएगा। यह पेस्ट फ्लाई ऐश, क्रश्ड ओवरबर्डन, सीमेंट, पानी और विशेष रसायनों से तैयार किया जाता है। परियोजना से अगले 25 सालों में 84.5 लाख टन कोयले का उत्पादन किया जाएगा। इस तकनीक के कई फायदे हैं। खनन के बाद भूमि धंसने का खतरा नहीं रहता। साथ ही सतह की भूमि का अधिग्रहण भी नहीं करना पड़ता। यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इसमें औद्योगिक अपशिष्टों का पुनर्उपयोग किया जाता है। SECL का यह कदम हरित खनन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह न केवल उत्पादन बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *