कोरबा में विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी:3 साल पहले हुई थी शादी, इलाज के दौरान मौत, डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमॉर्टम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 22 साल की विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सुसाइड का कारण अज्ञात है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम ईश्वरी यादव है। उसकी शादी खैरभवना गांव के बृजलाल से हुई थी। जो कि पेशे ड्राइवर है और उनका एक 2 साल का बेटा भी है। सोमवार को महिला ने जहर खा लिया था, जब परिजनों को पता चला तो वो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान महिला की मौत जहां इलाज के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई। पति का कहना है कि सोमवार को पत्नी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। जब घर पहुंचा तो ईश्वरी के मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमॉर्टम पति का यह भी कहना है कि शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था और पूरा परिवार खुश था। पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया, यह उसे भी समझ नहीं आ रही है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद होगी जांच महिला के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष का बयान कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों की टीम करेगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *