कोरबा में 135 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर:90 एकड़ सरकारी जमीन से हटाए गए फार्म हाउस-घर;नोटिस के बाद भी नहीं हटा रहे थे कब्जा

कोरबा के दर्री इलाके में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। केसी जैन मार्ग पर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाए गए। यह कार्रवाई लगभग 90 एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई। कटघोरा एसडीएम ने 135 लोगों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया था। बताया गया है कि इन जमीनों पर फार्म हाउस, पक्के मकान और अन्य संरचनाएं बनाकर कब्जा किया गया था। कुछ कब्जाधारियों ने 60 से 70 डेसिमल तक जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। 4 से 5 जेसीबी मशीनें चली कार्रवाई के दौरान 4 से 5 जेसीबी मशीनें लगाई गईं। कुछ लोगों ने अपना सामान खाली कर लिया था, जबकि कुछ का सामान नहीं निकाला जा सका और उन पर बुलडोजर चला दिया गया। पक्के मकान और टीन-शेड घरों पर कार्रवाई इन अवैध कब्जों में कई पक्के मकान और टीन-शेड के घर शामिल थे। कार्रवाई के दौरान कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पुलिस प्रशासन की ओर से विमल पाठक और नगर निगम के तोड़ू दस्ता प्रभारी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *