कोरबा से मनियारी जा रहे ट्रक का एक्सीडेंट:रेलवे पुल के गार्डर से टकराया, रास्ता भटकने से हुआ हादसा

कोरबा से मनियारी की ओर जा रहा एक ट्रक रास्ता भटककर रेलवे पुल नंबर दो के गार्डर से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बच गया। लेकिन पुल का गार्डर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बीती रात की है, जिसके बाद पुल के नीचे से आवाजाही तत्काल बंद कर दी गई। ट्रक चालक प्रताप सिंह ने बताया कि वह कोयले की राख लेकर कोरबा से मनियारी रोड जा रहा था। रास्ता भटक जाने के कारण वह इस मार्ग पर आ गया। उसने देखा कि एक हाईवा पुल के नीचे से निकल गया, इसलिए उसने भी वहां से गुजरने का प्रयास किया, जिससे ट्रक गार्डर से टकरा गया। रात के अंधेरे में ट्रक को नहीं हटाया जा सका। दोपहर में ट्रक हटाया गया। एसआई दिनेश शर्मा के अनुसार, ट्रक हटाने के दौरान यातायात को डायवर्ट किया गया। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुल को हुए नुकसान का आकलन किया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुल के गार्डर को काफी नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *