कोरवा जनजाति की महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार:पति को नशे में जमीन लिखवाने की साजिश, रजिस्ट्री रोकने की मांग

कोरवा जनजाति की एक महिला ने बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पारिवारिक भूमि की जबरन रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि भू-माफिया उनके पति को नशे का फायदा उठाकर जमीन अपने नाम लिखवाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, वार्ड नंबर-15 वन वाटिका पार्क के पास रहने वाली लालमुनी देवी ने 8 दिसंबर को यह ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पति नशे के कारण सही निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहते। कुछ भू-माफिया इसका लाभ उठाकर उनकी हक की भूमि (खसरा नंबर 1354/6 और 1442/1) पर कब्जा करने और बहला-फुसलाकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी नशे में कराई गई कई संदिग्ध रजिस्ट्रियों का दावा उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कुछ व्यक्तियों ने उनके पति को नशा देकर 5-6 रजिस्ट्रियां करवा ली थीं, जिनकी बिक्री राशि आज तक परिवार को नहीं मिली। उन्होंने भुइंया पोर्टल पर दर्ज नामांतरण प्रविष्टि आईडी का भी उल्लेख किया, जो उनके अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में संपन्न हुई थीं। लालमुनी देवी ने कहा कि वे और उनका परिवार अनपढ़ और सीधे-साधे आदिवासी हैं। भूमि खोने पर बेघर होने की आशंका जताई यदि वर्तमान भूमि भी रजिस्ट्री हो गई तो उनका परिवार बेघर होकर सड़क पर आ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि कोरवा जनजाति की सुरक्षा और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए उनकी शेष संपत्ति को भू-माफियाओं से बचाया जाए और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। महिला ने जोर दिया कि प्रशासन का दायित्व है कि वह इस जनजातीय समाज की चल-अचल संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *