कोरियन युवती बोली- गुरुग्राम में मेरा उत्पीड़न हो रहा:मेरे रेस्टोरेंट का बिजली-पानी कनेक्शन काटा; पुलिस बोली- मॉल को ₹9 लाख नहीं दिए

हरियाणा में गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर ग्लोबल फोयर मॉल में एक साउथ कोरियाई युवती ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि मॉल में उसके रेस्टोरेंट को लेकर मॉल मैनेजमेंट उसे परेशान कर रहा है। उसने कहा- ‘रेंट और मेंटेनेंस का भुगतान करने के बावजूद रेस्टोरेंट का पानी-बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो बुरे अनुभव के साथ मेरे देश लौटने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।’ युवती ने इसके खिलाफ गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही साउथ कोरियाई एंबेसी को चिट्‌ठी भी लिखी है। उसने पूरी परेशानी बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया। इस पर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की मीटिंग करवा दी गई है। सोमवार को भी एक मीटिंग होगी। चिट्‌ठी में युवती ने ये बातें लिखीं… पुलिस प्रवक्ता ने जारी बयान में ये 3 बातें कहीं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *