कोरिया जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष बने शैलेश

बैकुंठपुर | कोरिया जिला औषधि विक्रेता संघ का विधिवत पुनर्गठन बैकुंठपुर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (सीसीडीए) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। पुनर्गठन के बाद संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति व निर्विरोध रूप से किया गया। अध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार गुप्ता, सचिव नंदकिशोर रजवाड़े व कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को निर्वाचित किया गया। पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर शैलेश गुप्ता ने केमिस्ट साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से मिले विश्वास से उन्हें केमिस्ट हितों में और अधिक निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में सीसीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, वर्तमान उपाध्यक्ष विनोद चंद्राकर, संगठन सचिव देवव्रत गौतम सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ केमिस्टों का सम्मान भी किया गया। मंच संचालन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *