गुना| अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज के तत्वाधान में जिला एवं तहसील इकाइयों की प्रथम संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज संगठन को सशक्त बनाने, सामाजिक एकता और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामस्वरूप भारती एवं मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पन्नालाल शाक्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रघुनाथ दामले द्वारा की गई। प्रदेश कार्य समिति की ओर से नारायण पंत प्रदेश उपाध्यक्ष, इंजीनियर भगवानलाल उरैया प्रदेश सचिव, संतोष उरैया प्रदेश प्रचार मंत्री, राजू पंत प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ समाजसेवी नंदकिशोर जिला उपाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला इकाई की ओर से कैलाश पंत जिला अध्यक्ष, रामप्रकाश वर्मा जिला महासचिव, इंजीनियर बाबूलाल उरैया कोषाध्यक्ष एवं नवल किशोर दामले तहसील महासचिव सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें भगवानलाल बरेले तहसील गुना, चंद्रशेखर बुनकर तहसील राघोगढ़, कमल लाल बुनकर तहसील आरोन, घनश्याम बुनकर तहसील कुंभराज, हेमराज बुनकर तहसील बमोरी तथा विष्णु शाक्य तहसील बीनागंज-चाचौड़ा शामिल हैं। जिला अध्यक्ष कैलाश पंत, सभी तहसील अध्यक्षों, आनंद बुनकर अध्यक्ष कबीर बाड़ी आश्रम, संतोष जुगन अध्यक्ष परिचय सम्मेलन एवं वरिष्ठ समाज बंधुओं ने समाज की एकजुटता को लेकर प्रेरक विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर भगवानलाल उरैया ने किया, जबकि आभार व्यक्त जिला महासचिव रामप्रकाश वर्मा ने किया।


