कोरोना…:प्रदेश में कोरोना के 8 नए मरीज, अब तक 82 हो चुके रिकवर

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर में 2, दुर्ग में 2, बिलासपुर में 2 और दंतेवाड़ा व राजनांदगांव में 1-1 मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक 138 केस मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि इन सभी में अभी 56 एक्टिव मरीज हैं। बाकी 82 रिकवर हो गए हैं। 56 मरीजों में 41 क्वारेंटाइन हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। कोरोना मरीजों के प्रारंभिक लक्षण भी सर्दी-जुकाम से शुरू होते हैं। इस वजह से संदिग्धों की संख्या बढ़ रही है। अंबेडकर और जिला अस्पताल में रोज औसतन 100 से ज्यादा संदिग्ध मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। जांच में एक-दो कोरोना मरीज ही मिल रहे हैं। सभी को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *